
शब्दकोष
A
die Abendschule, die Abendschulen
die Ablöse
der Abschluss, die Abschlüsse
die Abschlussprüfung, die Abschlussprüfungen
सांध्य विद्यालय
इन स्कूलों का उद्देश्य प्रौढ़ शिक्षा है। कक्षाएं आम तौर पर शाम और/या शनिवार को होती हैं। यहाँ सांध्य-हाउप्टशूले, सांध्य-रियालशूले, सांध्य-गिमनाज़िउम और विभिन्न सांध्य-तकनीकी स्कूल होते हैं। इस प्रकार आप एक (उच्च) स्कूल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं या अपनी नौकरी के लिए बेहतर योग्यता प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी सांध्य-स्कूल नि:शुल्क होते हैं।
अंतरण लागत
आप एक नया घर किराए पर लेते हैं और वहाँ पिछले किरायेदार का फर्नीचर पड़ा है? अक्सर आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ता है। इसे अंतरण लागत कहते हैं। आमतौर पर यह बहुत बड़े, भारी फर्नीचर के लिए होता है, जैसे एक अलमारी, या फिर रसोई के उपकरण जैसे स्टोव या फ्रिज।
समापन
किसी प्रशिक्षण या स्कूल में पाठ्य-क्रम के समापन पर एक परीक्षा होनी चाहिए I यदि व्यक्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होता है तो उसे समापन का प्रमाण-पत्र मिलता है I जर्मनी में कई समापन परीक्षाएं होती हैं I इनकी आवश्यकता व्यक्ति को तब होती है जब वह काम करना चाहता है या अध्ययन करना चाहता है I पर हर पाठ्य-क्रम के समापन के बाद व्यक्ति को हर काम नहीं मिलता या हर पाठ्य-क्रम में प्रवेश नहीं मिलता I
अंतिम परीक्षा
यह किसी कोर्स या प्रशिक्षण के अंत में होने वाली एक परीक्षा है। इंटिग्रेशन कोर्स की समाप्ति पर, आप अंतिम परीक्षा देते हैं: ‘डॉयच टेस्ट फ्युर त्सुवानडेरर’ (आप्रवासियों के लिए जर्मन परीक्षा)। इंटिग्रेशन कोर्स के प्रतिभागियों का यह अंतिम परीक्षा लेना जरूरी होता है। विस्तार से जानकारी हेतु देखें BAMF (बीएएमएफ़ - प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय)।
सामान्य चिकित्सक
सभी बीमारियों के लिए एक डॉक्टर। बीमारी के समय आप सबसे पहले एक सामान्य चिकित्सक के पास जाते हैं। अगर सामान्य चिकित्सक आपकी मदद नहीं कर सकता, तो वह आपको एक स्पेशलिस्ट, एक विशेषज्ञ के पास भेजेगा।
der Alphabetisierungskurs, die Alphabetisierungskurseसाक्षरता कोर्स
यह कोर्स उन लोगों के लिए है, जो पढ़ या लिख नहीं सकते हैं। ऐसी स्थिति में साक्षरता और इंटिग्रेशन कोर्स का एक विशेष संयुक्त कोर्स भी उपलब्ध है। इस इंटिग्रेशन कोर्स को साक्षरता कोर्स भी कहा जाता है और आम तौर पर यह 960घंटों का होता है।
die Anerkennung ausländischer Abschlüsseविदेशी डिग्री की मान्यता
जर्मनी में कई व्यवसायों में (उदाहरण के लिए, एक चिकित्सक या एक शिक्षक के रूप में) आप केवल एक विशिष्ट योग्यता होने पर ही काम कर सकते हैं। मान्यता प्रक्रिया में, प्रवासियों के प्रशिक्षण और योग्यता की जाँच की जाती है। क्या आपकी शिक्षा को जर्मनी में मान्यता प्राप्त है? तो फिर आप जर्मनी में, इस योग्यता के साथ संबंधित पेशे में काम कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए BAMF (बीएएमएफ़ - प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय) और www.anerkennung-in-deutschland.de देखें।
die Anschlussgebühr, die Anschlussgebührenकनेक्शन शुल्क
आपको केवल शुरुआत में एक बार इस शुल्क का भुगतान करना होगा। उसके बाद आप टेलिफ़ोन का उपयोग कर सकते हैं।
der Ansprechpartner/die Ansprechpartnerin, die Ansprechpartnerबातचीत का साथी/साथिन
किसी प्रकार के सवाल या कोई शंकाएं होने पर आप अपने साथी से सहायता ले सकते हैं I आपके विभिन्न सवालों और समस्याओं में ये आपकी मदद करते हैं I अधिकतर व्यक्ति को एक विशिष्ट साथी निर्धारित किया जाता है I
die Arbeitsagentur, die Arbeitsagenturenरोजगार एजेंसी
यहाँ आपको एक उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद मिलती है। सभी क्षेत्रों से रोजगार के अवसर आप यहाँ प्राप्त करते हैं। कभी-कभी आपको आर्थिक सहायता भी मिलती है, उदाहरण के लिए, आवेदन दस्तावेजों की लागत में। प्रत्येक शहर में एक रोजगार एजेंसी मौजूद है। आपकी रोजगार एजेंसी का पता www.arbeitsagentur.de पर पाया जा सकता है।
der Arbeitgeber, die Arbeitgeberनियोक्ता
यह, मिसाल के तौर पर, एक कंपनी हो सकती है। ऐसे में यह कंपनी, कर्मचारियों के लिए एक नियोक्ता होती है। सरकार भी एक नियोक्ता है, उदाहरण के तौर पर, शिक्षकों या शिक्षाशास्त्रियों के लिए। क्या आप अपनी खुद की कंपनी में काम करते हैं? तो आपका कोई नियोक्ता नहीं होता।
der Arbeitnehmer, die Arbeitnehmerकर्मचारी, कार्यकर्ता
क्या आप एक कंपनी में नौकरी करते हैं, वहाँ कार्ययत हैं? तो आप वहाँ के कर्मचारी हैं।
die Arbeitnehmervertretung, die Arbeitnehmervertretungenकर्मचारी प्रतिनिधित्व
एक कर्मचारी प्रतिनिधित्व अपनी कंपनी में कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करता है। क्या आपको नियोक्ता से समस्याएं हैं? तो कर्मचारी प्रतिनिधित्व आपकी मदद करेगा। यह कर्मचारियों और नियोक्ताओं के मध्य बिचौलिये का काम करता है। यहाँ कार्य परिषद या कर्मचारी परिषद होती है। हर प्रमुख कंपनी में, उदाहरण के लिए, एक कार्य परिषद होती है। एक कंपनी के बाहर यूनियन भी होती है।
die Arbeitserlaubnisनौकरी के लिए एक आज्ञापत्र/ वर्क परमिट
क्या आप जर्मनी में काम करना चाहते हैं पर यूरोपीय संघ (EU) के किसी देश के नागरिक नहीं हैं? फिर आपको एक वर्क परमिट की आवश्यकता है। यूरोपीय संघ के देशों, रोमानिया और बुल्गारिया के नागरिकों को भी 2013 के अंत तक एक वर्क परमिट की आवश्यकता थी, पर अब नहीं। अधिक जानकारी रोजगार एजेंसी में पायी जा सकती है।
die Arbeitsgenehmigungनौकरी के लिए एक आज्ञापत्र/ वर्क परमिट
क्या आप जर्मनी में काम करना चाहते हैं पर यूरोपीय संघ (EU) के किसी देश के नागरिक नहीं हैं? फिर आपको एक वर्क परमिट की आवश्यकता है। यूरोपीय संघ के देशों, रोमानिया और बुल्गारिया के नागरिकों को भी 2013 के अंत तक एक वर्क परमिट की आवश्यकता थी, पर अब नहीं। अधिक जानकारी रोजगार एजेंसी में पायी जा सकती है।
die Arbeitslosenversicherung, die Arbeitslosenversicherungenबेरोजगारी बीमा
जब कोई कर्मचारी बेरोजगार हो जाता है, तो यह बीमा उसे एक वर्ष के लिए उसके वेतन/मजदूरी का एक हिस्सा देता है। सभी कार्यकर्ताओं के पास स्वतः बेरोजगारी बीमा होता है। वे नियोक्ता के साथ बीमे की लागतें साझा करते हैं।
die Arbeitsunfähigkeitकाम करने में असमर्थता
आप काम नहीं कर सकते। उदाहरण के लिए, अस्वस्थता के कारण या दुर्घटना के परिणामस्वरूप।
der Arbeitsvertrag, die Arbeitsverträgeरोजगार अनुबंध
यदि आपके पास एक स्थायी नौकरी है, तो आपको रोजगार अनुबंध मिलेगा। इसमें आपके काम से संबंधित सभी नियम होते हैं। उदाहरण के लिए: आपसे अपेक्षित कार्य का विवरण? आपको कितनी वेतन/मजदूरी मिलती है? आपको एक सप्ताह में कितने घंटे काम करना पड़ता है? आपके पास कितनी छुट्टी है? आप और आपके नियोक्ता इस अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हैं।
das Attest, die Attesteअस्वस्थता प्रमाणपत्र
क्या आप बीमार हैं और काम नहीं कर सकते? तो फिर आपको, आम तौर पर, नियोक्ता को एक अस्वस्थता प्रमाण पत्र देने की जरूरत होती है। यह चिकित्सक द्वारा जारी किया गया एक घोषणा-पत्र है। इसमें यह जानकारी है कि आप बीमार हैं और काम नहीं कर सकते हैं। बच्चों को भी कभी-कभी स्कूल के लिए एक अस्वस्थता प्रमाणपत्र की जरूरत होती है।
der Aufenthaltstitel, die Aufenthaltstitelनिवास-अनुमति
निवास-अनुमति बताती है कि आप जर्मनी में कितने समय तक रह सकते हैं या क्या आपको जर्मनी में काम करने की इजाजत है? एक निवास-अनुमति के साथ आप जर्मनी में कानूनी तौर पर रह सकते हैं। आप इसे वीजा के रूप में प्राप्त करते हैं।
der Aufenthaltsstatusनिवास-स्थिति
निवास-स्थिति नियंत्रित करती है कि आप जर्मनी में कब तक रह सकते हैं या क्या आपको जर्मनी में काम करने की इजाजत है? सकारात्मक निवास-स्थिति होने पर आप जर्मनी में कानूनी तौर पर रह सकते हैं।
das Ausländeramt, die Ausländerämterइमिग्रेशन ऑफिस
प्रवासी दफ़तर। अगर आप जर्मनी में नए हैं तो यहाँ जाएं। लेकिन आप यहाँ तब भी जाते हैं अगर आपका वीजा जल्द ही खत्म होने वाला है और आप वीजा बढ़ाना चाहते हैं। अपने शहर के टाउन हॉल/नगर भवन से आप पता लगा सकते हैं कि इमिग्रेशन ऑफिस कहाँ है।
die Ausländerbehörde, die Ausländerbehördenइमिग्रेशन ऑफिस
प्रवासी दफ़तर। अगर आप जर्मनी में नए हैं तो यहाँ जाएं। लेकिन आप यहाँ तब भी जाते हैं अगर आपका वीजा जल्द ही खत्म होने वाला है और आप वीजा बढ़ाना चाहते हैं। अपने शहर के टाउन हॉल/ नगर भवन से आप पता लगा सकते हैं कि इमिग्रेशन ऑफिस कहाँ है।
das Auswärtige Amt, das Außenministeriumविदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय जर्मन सरकार का हिस्सा है। जर्मन विदेश- और यूरोपीय नीति, विदेश मंत्रालय की ज़िम्मेदारी है। इसका संपर्क अन्य राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ है। विदेश मंत्रालय में, आपको जर्मनी में प्रवेश करने के बारे में भी जानकारी मिलती है।
der Ausweis, die Ausweiseपहचान पत्र
यह दस्तावेज आपकी पहचान की पुष्टि करता है। पासपोर्ट पहचान पत्र का उदाहरण है। ठीक इसी तरह से ड्राइविंग लाइसेंस भी पहचान पत्र का उदाहरण है।
B
der Bankeinzug
der Benutzername, die Benutzernamen
die Behörde, die Behörden
das Bargeld
die Beglaubigung, beglaubigen
die Beratung
der Bereitschaftsdienst, die Bereitschaftsdienste, der ärztliche Bereitschaftsdienst
die Berufsausbildung
das Berufsinformationszentrum (BIZ)
डायरेक्ट डेबिट
जब आप डायरेक्ट डेबिट द्वारा कुछ खरीदते हैं, विक्रेता आपके खाते से पैसे निकाल सकता है। दूसरे शब्दों में, आप उसे अपने खाते से पैसे लेने की अनुमति देते हैं। अगर आपका बैंक-खाता जर्मनी में है, तो आपको कोई शुल्क नहीं लगेगा। डायरेक्ट डेबिट से आप इंटरनेट द्वारा की गई खरीदारी का भुगतान कर सकते हैं, साथ ही बीमा और अन्य मासिक भुगतान (बिजली/गैस, टेलीफोन/इंटरनेट) भी कर सकते हैं। ऐसे में आप बीमा कंपनी या अन्य सेवा प्रदाताओं को हर महीने अपने खाते से पैसे काट लेने की अनुमति देते हैं।
उपयोगकर्ता नाम
यह एक वेबसाइट पर या किसी कंप्यूटर पर प्रवेश के लिए चुना गया नाम है।
प्रशासन कार्यालय
प्रशासन कार्यालय एक राजकीय संस्था है जो उन कामों को करती है जिन्हें कानून नियत करता है I यानी यह राज्य का प्रशासन करता है I
नकद/ कैश
बैंकनोट और सिक्के नकद हैं। इनके साथ आप कहीं भी भुगतान कर सकते हैं।
प्रमाणन, प्रमाणीकरण
एक आधिकारिक संस्था दस्तावेजों की जाँच करती है और एक स्टैंप के साथ प्रमाणित करती है कि वे वास्तविक हैं।
परामर्श-केन्द्र
एक परामर्श-केन्द्र में आपको कई मुद्दों पर विशेषज्ञों से सहायता मिलती है। अधिक विस्तृत जानकारी „सहायता की तलाश“ अनुभाग में मिलेगी।
आपातकालीन चिकित्सक सेवा
क्या आपको शाम, रात या सप्ताहांत के समय डॉक्टर की जरूरत है? ऐसे में आप आपातकालीन चिकित्सक सेवा को कॉल कर सकते हैं। जर्मनी में कहीं से भी 116117 फ़ोन नंबर पर सम्पर्क करें।
आपात स्थिति में आपातकालीन चिकित्सक सेवा को कॉल न करें, बल्कि एम्बुलेंस सेवा को बुलाएं। पूरे जर्मनी में टेलीफोन नंबर 112 है।
व्यावसायिक प्रशिक्षण
यहाँ आप एक व्यवसाय सीखते हैं। व्यावसायिक प्रशिक्षण में ज्यादातर दो भाग होते हैं: व्यावसायिक स्कूल और कंपनी में काम। व्यावसायिक प्रशिक्षण आम तौर पर 2 से 3.5 साल चलता है। यह व्यवसाय पर निर्भर करता है, लेकिन स्नातक स्तर पर भी। आबीटूअर के साथ, प्रशिक्षण अवधि अक्सर छोटी होती है।
व्यावसायिक सूचना केंद्र (बीआईजेड)
यहाँ के कर्मचारी आपको व्यवसाय से संबंधित सभी मुद्दों पर सलाह देते हैं। आपके नज़दीकी बीआईजेड का पता रोज़गार एजेंसी की वेबसाइट पर ऊपरी दाएँ भाग में "मेलिंग सूची" में पाया जा सकता है।
व्यावसायिक हाई स्कूल, व्यावसायिक उच्च विद्यालय
यहाँ आप उच्च विद्यालय डिप्लोमा कर सकते हैं। यदि आपके पास एक व्यावसायिक प्रशिक्षण है तो आप व्यावसायिक हाई स्कूल जा सकते हैं।
die Berufsschule, die Berufsschulenव्यावसायिक स्कूल
व्यावसायिक स्कूल, व्यावसायिक प्रशिक्षण का हिस्सा है। यहाँ आप पेशे के लिए विषय-विशेष के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जानकारी प्राप्त करते हैं। प्रति सप्ताह 8 से 12 घंटे पाठ होते हैं। बाकी समय आप किसी कंपनी में काम करते हैं। या आपके पास ब्लॉक कोर्स होता है: आप कुछ हफ्तों के लिए व्यावसायिक स्कूल जाते हैं, और फिर कुछ हफ्तों के लिए किसी कंपनी में काम करते हैं। कुछ व्यवसायों के लिए आप पहले एक वर्ष केवल व्यावसायिक स्कूल जाते हैं और उसके बाद ही किसी कंपनी में प्रशिक्षण के लिए ख़ाली जगह तलाशते हैं। व्यावसायिक स्कूल नि:शुल्क होते हैं। एक सामान्य स्कूल की तरह आप केवल विभिन्न साधनों के लिए ही भुगतान करते हैं।
die Bewerbung, die Bewerbungenनौकरी के लिए आवेदन
क्या आप किसी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं? तो फिर आपको आवेदन (उम्मीदवारी की अर्जी) लिखना होगा: ये आमतौर पर एक प्रार्थना-पत्र ("कवरलेटर"), फोटो सहित आपका सीवी और आपके उपयुक्त प्रमाण-पत्र होते हैं। आवेदन का एक अन्य हिस्सा इंटरव्यू होता है: लिखित आवेदन पसंद आने पर नियोक्ता से निमंत्रण। अधिक जानकारी रोजगार एजेंसी में पाई जा सकती है।
die Bewerbungsunterlagenआवेदन दस्तावेज
इसमें शामिल हैं: कवरलेटर - कंपनी के नाम एक पत्र जिसमें आप नौकरी में अपनी दिलचस्पी और योग्यता की व्याख्या करते हैं। उसके बाद: फोटो सहित आपका सीवी (आपके प्रशिक्षणों का सारणीबद्ध विवरण) और आपके उपयुक्त प्रमाण-पत्र।
die Botschaft, die Botschaftenएम्बसी
एम्बसी एक वाणिज्य दूतावास की तरह होती है। यह किसी दूसरे देश में एक देश का प्रतिनिधित्व होती है। जर्मन दूतावास के बारे में जानकारी www.diplo.de पर मिल सकती है।
die Broschüre, die Broschürenब्रोशर
जानकारी के लिए विवरण पुस्तिका।
das Bundesland, die Bundesländerसंघीय राज्य
16 राज्य, संघीय राज्य, मिल कर एक साथ जर्मनी के संघीय गणराज्य का गठन करते हैं। एक संघीय राज्य आमतौर पर एक बड़ा क्षेत्र होता है, जैसे बावेरिया, हेस्से या नॉर्थ राइन-वेस्टफालिया। लेकिन ऐसे शहर भी हैं, जो संघीय राज्य हैं, मसलन बर्लिन या हैम्बर्ग। प्रत्येक संघीय राज्य की एक संसद (लाँडटाग) सहित अपनी निजी सरकार (राज्य सरकार) होती है। राज्य सरकार कुछ मामलों में स्वयं फैसला कर सकती है, उदाहरण के लिए शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण निर्णय संघीय सरकार, अर्थात पूरे जर्मनी की सरकार, द्वारा किए जाते हैं।
der Bundestagबुँडसटाग/जर्मन संसद
बुँडसटाग जर्मन संसद को कहते हैं। कौन सी पार्टियां संसद में हैं? यह लोग चुनाव में तय करते हैं।
bruttoसकल/कुल
सकल वेतन/मजदूरी कुल वेतन/मजदूरी होता है। इसमें से आपको कर और बीमा भुगतान करना होगा। बाकी कर मुक्त वेतन, नेट वेतन होता है।
das Bußgeld, die Bußgelderजुर्मानाक्या आप पैदल पार पथ की लाल ट्रैफिक लाइट होने के बावजूद भी चल पड़ते हैं? क्या आप फ़ुटपाथ पर पैदल चलने वालों की लेन में साइकिल चलाते हैं? क्या आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं? अगर ऐसा करते समय पुलिस आपको पकड़ती है, तो आपको जुर्माना भरना होगा। कभी-कभी यह केवल 5 से 10 यूरो तक होता है। लेकिन कभी-कभी बहुत अधिक भी। कभी-कभी आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी ज़ब्त कर लिया जाता है। इसका मतलब है कि आपको कुछ समय के लिए गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है।
D
der Dauerauftrag, die Daueraufträge
die Deutsche Sprachprüfung für den Hochschulzugang/ TestDaF
स्थायी आदेश/ स्टैंडिंग ऑर्डर
एक स्थायी आदेश/ स्टैंडिंग ऑर्डर एक ख़ास क़िस्म का ट्रांसफर होता है। अक्सर आप स्थायी आदेश द्वारा किराए जैसे खर्चों का भुगतान करते हैं: आप ट्रांसफर की तारीख निर्दिष्ट करते हैं (उदाहरण के लिए, हर महीने के पहले दिन) और मकान मालिक की बैंक खाता संख्या को इंगित करते हैं। फिर बैंक स्वचालित रूप से हर महीने के एकही दिन किराए की रक़म मकान मालिक के खाते में स्थानांतरित कर देता है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जर्मन भाषा परीक्षा/ टेस्ट डीएएफ़
किसी विश्वविद्यालय या पॉलीटेक्निक में अध्ययन करने के लिए, आपको आम तौर पर धाराप्रवाह जर्मन बोलने में सक्षम होना चाहिए और आपको इन में से कोई एक परीक्षा के लिए बैठना होगा। अक्सर आप पहले से ही अपने देश में इन परीक्षाओं के लिए बैठ सकते हैं। अधिक जानकारी www.dsh-germany.com, www.dsh-termin.de और www.testdaf.de पर पाई जा सकती है।
आप्रवासियों के लिए जर्मन परीक्षा
यह इंटिग्रेशन कोर्स में अंतिम परीक्षा है। आप इंटिग्रेशन कोर्स के अंत में इस परीक्षा के लिए बैठ सकते हैं। तब आप स्तर A2 या B1 पर जर्मन बोल सकते हैं।
das duale Systemदोहरी प्रणाली
जर्मनी में व्यावसायिक प्रशिक्षण एक दोहरी प्रणाली के ज़रिए सम्पादित किया जाता है। व्यावसायिक प्रशिक्षण के 2भाग हैं: व्यावहारिक और सैद्धांतिक। व्यावहारिक भाग आप सीधे एक कंपनी में सीखते हैं। वहाँ आप एक ट्रेनी के रूप में काम करते हैं और कम वेतन/कम मजदूरी अर्जित करते हैं। सैद्धांतिक भाग के लिए आप एक व्यावसायिक स्कूल में जाते हैं।
E
die EC-Karte, die EC-Karten
die Eheberatung, die Eheberatungen
die Eheurkunde, die Eheurkunden
die Einbürgerung, einbürgern
der Einstufungstest, die Einstufungstests
das Einwohnermeldeamt, die Einwohnermeldeämter
die elektronische Lohnsteuerkarte, die elektronischen Lohnsteuerkarten
der Elternabend, die Elternabende
das Elterngespräch, die Elterngespräche
die Elternvertretung, die Elternvertretungen
die Elternzeit
der Erzieher/die Erzieherin, die Erzieher
der Ethikunterricht
die EU, die Europäische Union
der Europäische Wirtschaftsraum
डेबिट कार्ड
यदि आपके पास बैंक या बचत बैंक वाला कोई खाता है तो आपको डेबिट कार्ड मिलता है। ‘EC’ का अर्थ है "इलेक्ट्रॉनिक कैश"। डेबिट कार्ड के साथ आप इलेक्ट्रॉनिक भुगतान कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, कई सुपरमार्केट, डिपार्टमेंट स्टोर और विशेषता दुकानों में। छोटी दुकानें (बेकरी, कसाई, मोबाइल डीलर) केवल नकद लेती हैं। डेबिट कार्ड के साथ आपको एटीएम पर भी पैसा मिलता है।
विवाह परामर्श
विवाह में समस्याओं के लिए, आप एक विवाह- और परिवार परामर्श केंद्र पर जा सकते हैं। वहाँ आपको सहायता मिलती है। एक परामर्शदाता, आम तौर पर एक मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक होता/होती है, जो दम्पतियों से बात करता/करती है। यह समस्या का कारण जानने का और इसे हल करने का एक सामूहिक प्रयास है।
विवाह प्रमाण पत्र
क्या आप शादीशुदा है? फिर आपको रजिस्ट्री कार्यालय में एक दस्तावेज प्राप्त होगा: यह है विवाह प्रमाणपत्र। इसे "शादी प्रमाणपत्र" भी कहते हैं।
देशीकरण, नागरिकता
आपको जर्मन नागरिकता मिलती है।
प्लेस्मन्ट परीक्षा
यह परीक्षा एक कोर्स शुरू करने से पहले लिखी जाती है। तदनुसार, स्कूल आपके स्तर का आकलन कर सकता है। आप इंटिग्रेशन कोर्स से पहले यही परीक्षा लिखते हैं। भाषा स्कूल आपके जर्मन भाषा कौशल का परीक्षण करता है। इस तरह से आप अपने स्तर पर कोर्स शुरू करते हैं। कभी-कभी आपको इंटिग्रेशन कोर्स के लिए पंजीकरण करते समय परीक्षा लिखनी पड़ती है।
निवासी-रजिस्ट्रेशन-दफ़्तर
क्या आप एक नए शहर में रहने जा रहे हैं? फिर आपको पंजीकरण करना होगा: इसके लिए निवासी-रजिस्ट्रेशन-दफ़्तर जाना होगा। आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको एक वैध पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है।
इलेक्ट्रॉनिक आयकर कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक रोजगार कर कार्ड
नौकरी की शुरुआत में आपको नियोक्ता को अपना टैक्स फ़ाइल नंबर देना होगा। आप इसे कर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसे इलेक्ट्रॉनिक आय कर कार्ड भी कहा जाता है। ऐसे नियोक्ता आपके करों की गणना करता है। वह आपके वेतन/मजदूरी से राशि घटाता है और उससे कर कार्यालय में भुगतान करता है। पहले कर कार्ड कागज के बने कार्ड होते थे, अब सब कुछ इलेक्ट्रॉनिक है, अर्थात् कंप्यूटर द्वारा।
अभिभावक सन्ध्या
साल में अक्सर अभिभावक सन्ध्या आयोजित की जाती है। आपको स्कूल से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, नियोजित भ्रमण/पिकनिक और स्कूल यात्राओं के बारे में बात होती है। और आप अन्य माता-पिताओं से परिचित होते हैं।
अभिभावक-शिक्षक बैठक/पेरन्ट-टीचर मीटिंग
स्कूल के शिक्षक के साथ मिलने का निश्चित समय। आपको सीधे शिक्षक से जानकारी मिलती है। वे आपको स्कूल में आपके बच्चे के प्रदर्शन और व्यवहार के बारे में सूचित करते हैं।
माता-पिता प्रतिनिधित्व/ अभिभावक प्रतिनिधित्व
ये वे माता-पिता हैं जो बालवाड़ी या स्कूल के साथ मिलकर काम करते हैं। सभी माता-पिता मिल कर प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। अभिभावक प्रतिनिधित्व छात्रों की मदद करता है, उदाहरण के तौर पर परियोजनाओं में। कभी-कभी यह कक्षाओं के नवीकरण या स्कूल में एक बगीचे का निर्माण करने में भी मदद करता है।
अभिभावक अवकाश
एक स्थायी नौकरी वाले माता-पिता, अभिभावक अवकाश ले सकते हैं: जब तक बच्चा 3 साल का नहीं होता है, तब तक माता-पिता में से कोई एक घर पर रह सकता है और बच्चे की देखभाल कर सकता है। माता और पिता दोनों भी अभिभावक अवकाश ले सकते हैं। 3 साल के बाद आप नौकरी पर लौट सकते हैं। पहले बारह महीने आपको अभिभावक भत्ता मिलता है। यह पिछले शुद्ध वेतन (आपके खाते में प्राप्त होने वाला वेतन) का 67% होता है। लेकिन इसके अतिरिक्त आपको अभिभावक अवकाश के दौरान कुछ अन्य वेतन/मजदूर नहीं मिलता है।
शिक्षक/शिक्षिका, शिक्षाशास्त्री
यह एक पेशा है। इसके लिए आपको एक तकनीकी कॉलेज या व्यावसायिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त करनी होगी। यहाँ आपके पास मनोविज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जैसे विषय होते हैं। शिक्षक एक बालवाड़ी, अनाथाश्रम (बिन माँ-बाप के बच्चों के लिए एक घर) या युवा कल्याण केंद्र में काम करते हैं।
नीतिशास्त्र
ज्यादातर संघीय राज्यों में छात्र धार्मिक शिक्षा और नीतिशास्त्र के पाठ के बीच चयन कर सकते हैं। बर्लिन में सभी छात्रों को नीतिशास्त्र के पाठ में जाना पड़ता है। नीतिशास्त्र के पाठ के लिए आपको किसी विशिष्ट धर्म की आवश्यकता नहीं है: आप विभिन्न धर्मों और दर्शनशास्त्रों के बारे में सीखते हैं।
ईयू, यूरोपीय संघ
यूरोपीय संघ, यूरोप में राज्यों के बीच एक आर्थिक और राजनीतिक साझेदारी है। फिलहाल ये 27 राज्य हैं। इन राज्यों में समान सिद्धांत हैं, जैसे कि स्वतंत्रता, समानता, लोकतंत्र। और अपने सामान और श्रम के लिए उनका एक सामान्य बाजार है। यूरोपीय संघ के एक राज्य का नागरिक किसी अन्य यूरोपीय संघ के राज्य में रह सकता है और काम कर सकता है। 17 यूरोपीय संघ के देशों में एक सामान्य मुद्रा भी है: यूरो (€)।
यूरोपीय आर्थिक क्षेत्रयह है यूरोपीय संघ (EU) के सभी देशों समेत आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और नॉर्वे।
F
das Fachabitur
die Fachoberschule, die Fachoberschulen
die Fachhochschule, die Fachhochschulen
die Fahrscheinkontrolle, die Fahrscheinkontrollen
der Fahrzeugschein, die Fahrzeugscheine
das Familienstammbuch, die Familienstammbücher
die Filiale, die Filialen
die Flatrate, die Flatrates
die Förderschule, die Förderschulen
der Führerschein, die Führerscheine
वोकेशनल बैकलॉरीअट डिप्लोमा (फ़ाक्ख़आबीटूअर)
यह स्कूल के सफल समापन का प्रमाण पत्र है। यह डिप्लोमा आप एक व्यावसायिक स्कूल, एक अकादमी या व्यावसायिक उच्च विद्यालय से लेते हैं। या फिर एक व्यावसायिक कॉलेज में पत्राचार कोर्स (कॉरिस्पान्डन्स कोर्स) के ज़रिए। दो प्रकार के फ़ाक्ख़आबीटूअर होते हैं: अड्वाँस्ड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश योग्यता और विशिष्ट विश्वविद्यालय प्रवेश योग्यता। फ़ाक्ख़आबीटूअर के साथ आप निश्चित विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर सकते हैं।
तकनीकी स्कूल - फ़ाक्ख़ओबरशूले
रियालशूले के बाद आप फ़ाक्ख़ओबरशूले में जा सकते हैं। यह स्कूल व्यावसायिक रूप से उन्मुख है। उदाहरण के लिए, तकनीकी या सामाजिक व्यवसाय के लिए निश्चित तकनीकी स्कूल हैं। फ़ाक्ख़ओबरशूले में आप 2 साल (11 वीं और 12 वीं कक्षा) जाते हैं। आपके पास व्यावहारिक और सैद्धांतिक विषय होते हैं और एक लंबी इंटर्नशिप, मसलन किसी कंपनी में। फ़ाक्ख़ओबरशूले के बाद आप एक फ़ाक्ख़होख़्शूले (एप्लाइड साइंसेज का विश्वविद्यालय) में अध्ययन कर सकते हैं।
पॉलीटेक्निक (फ़ाक्ख़होख़्शूले): एप्लाइड साइंसेज का विश्वविद्यालय
एक विश्वविद्यालय की तरह, लेकिन अधिक व्यावहार-उन्मुख। इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र, सामाजिक शिक्षाशास्त्र और कलात्मक व्यवसायों के लिए फ़ाक्ख़होख़्शूले होते हैं। एक फ़ाक्ख़होख़्शूले में अध्ययन करने के लिए, आपको आमतौर पर आबीटूअर (हाईस्कूल डिप्लोमा) या फ़ाक्ख़आबीटूअर की आवश्यकता होती है।
टिकट निरीक्षण
बस, ट्राम, मेट्रो या ट्रेन पर एक पुरुष- या एक महिला टिकट जाँचकर्ता आपसे टिकट दिखाने के लिए कहते हैं। यदि आपके पास टिकट नहीं है, तो आपको जुर्माना भरना होगा।
वाहन पंजीकरण दस्तावेज
पंजीकरण प्रमाण पत्र। एक ऐसा दस्तावेज जिसमें गाड़ी से संबंधित सभी जानकारी मौजूद हो। मसलन: ब्रांड (फिएट, वीडब्ल्यू, ...), लाइसेंस प्लेट, गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति का नाम (वाहन मालिक)। इस दस्तावेज में गाड़ी के बारे में सभी तकनीकी जानकारी भी शामिल होती है। वाहन पंजीकरण कार्यालय से वाहन पंजीकरण प्राप्त किया जा सकता है। वहाँ आप अपनी गाड़ी का पंजीकरण कराते हैं। आपका वाहन पंजीकरण हमेशा आपके पास होना जरूरी है। लेकिन उसे गाड़ी में नहीं छोड़ना चाहिए। अगर गाड़ी चोरी हो गई तो पुलिस को वाहन पंजीकरण की जरूरत होगी।
वम्शावळी पुस्तिका
जब आप शादी करते हैं तो आपको वम्शावळी पुस्तिका मिलती है। वम्शावळी पुस्तिका में आपके परिवार के बारे में जानकारी होती है, उदाहरण के लिए: आपके माता-पिता कौन हैं? आप कहाँ से आए हैं? आपका जन्म नाम क्या है? आपके साथी के माता-पिता कौन हैं? आपका साथी कहाँ से है? क्या आपके बच्चे हैं? ...
शाखा
ये विभिन्न स्थानों में प्रमुख बैंकों, बचत बैंकों या दुकानों के कार्यालय हैं। अधिकांश बैंकों और बचत बैंकों के पास एक केंद्रीय कार्यालय और कई शाखाएं होती हैं।
फ्लैट दर, सपाट दर
आप इस राशि का भुगतान करते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी देर तक फोन या इंटरनेट पर हैं।
विशेष स्कूल/स्पेशल स्कूल
जो बच्चे अच्छी तरह से नहीं सीख पाते हैं या जो सीखने में वक़्त लगाते हैं, वे एक विशेष स्कूल में जाते हैं।
वाहन चालक का लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंसक्या आप एक कार, ट्रक या मोटरसाइकिल चलाते हैं? फिर आपको एक ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है। यह दस्तावेज बताता है कि आपको कार, ट्रक या मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति है।
G
die Ganztagsschule, die Ganztagsschulen
die Garantie, die Garantien
die Geburtsurkunde, die Geburtsurkunden
das Gehalt, die Gehälter
die Gesamtschule, die Gesamtschulen
die Gewährleistung, die Gewährleistungen
der Gewerbeschein, die Gewerbescheine
das Gewerbeamt, die Gewerbeämter
die Gewerkschaft, die Gewerkschaften
das Girokonto, die Girokonten
die Grundgebühr, die Grundgebühren
सपूर्ण-दिवसीय विद्यालय/ पूरे दिन का स्कूल
इस स्कूल में, बच्चे पूरा दिन रहते हैं, आमतौर पर शाम 4:00 या 5:00 बजे तक। वहाँ उन्हें दोपहर का भोजन मिलता है और होमवर्क में मदद। और छात्र विशेष पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, जैसे संगीत वाद्ययंत्र सीखना, खेल या थिएटर। सरकारी सपूर्ण-दिवसीय स्कूलों का कोई शुल्क नहीं होता है, हालांकि निजी सपूर्ण-दिवसीय स्कूलों में आपको स्कूल की फीस का भुगतान करना होगा।
गारंटी
क्या आपने एक उपकरण (मसलन एक टीवी) खरीदा था जो अब काम नहीं कर रहा है? आम तौर पर, आपके पास गारंटी होती है और आप बिगड़े पड़े उपकरण को दुकान में वापस लौटा सकते हैं। दुकान या निर्माता को आपको एक नया उपकरण देना होगा या मरम्मत के लिए भुगतान करना होगा। एक गारंटी केवल एक निश्चित समय (आमतौर पर 1 साल के लिए, कभी-कभी कई सालों तक) के लिए वैध होती है।
जन्म प्रमाणपत्र
एक बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दस्तावेज: बच्चे का नाम, लिंग (लड़का या लड़की), जन्म तिथि और स्थान, माता-पिता के नाम। रजिस्ट्री कार्यालय जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है।
वेतन/ तनख़्वाह
यह वह धन है जो आपको एक स्थायी नौकरी में, एक कर्मचारी के रूप में, हर महीने मिलता है। आपको तब भी वेतन मिलता है जब आप बीमार होते हैं या छुट्टियों पर होते हैं। सकल वेतन कुल-वेतन होता है। इसमें से आपको कर और बीमा का भुगतान करना होगा। बाकी बचा वेतन नेट-वेतन होता है।
गेज़ाम्टशूले (व्यापकविद्यालय)
यहाँ हाउप्टशूले, रियालशूले और ‘गिमनाज़िउम’ एक ही छत के नीचे होते हैं। बच्चे भिन्न स्तरों के पाठ्यक्रमों में भाग लेते हैं। अगर एक बच्चा गणित में अच्छा नहीं है, तो फिर वह एक साधारण कोर्स में भाग ले सकता है। अगर एक बच्चा अंग्रेजी में अच्छा है, तो फिर वह एक मुश्किल कोर्स में भाग ले सकता है। एक व्यापकविद्यालय के तहत बच्चा अपेक्षाकृत आसानी से स्कूल बदल सकता है। लेकिन व्यापकविद्यालय हर जगह नहीं होते हैं।
वारंटी
दोषपूर्ण सामान को विक्रेता (मसलन एक डिपार्टमेंट स्टोर) को वापस करने के अधिकार को वारंटी कहते हैं। फिर आपको एक नया उत्पाद मिलता है या अपना पैसा वापस मिलता है। आप विक्रेता से बात करके कम भुगतान भी कर सकते हैं। अच्छा होगा अगर आपके पास अब भी रसीद है, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि आपको इसकी आवश्यकता हो।
व्यापार लाइसेंस
आप अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहते हैं? या फिर एक स्टोर, रेस्तरां या कैफ़े खोलना चाहते हैं? तो आपको एक व्यापार लाइसेंस की आवश्यकता है। आप इसे व्यापार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है: आपका पासपोर्ट, आपकी निवास-अनुमति और कभी-कभी अच्छे आचरण का एक पुलिस प्रमाण पत्र। एक व्यापार लाइसेंस की लागत 20€ से 60 € के बीच होती है।
व्यापार लाइसेंस कार्यालय, वाणिज्यिक कार्यालय
आप अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहते हैं? या फिर एक स्टोर, रेस्तरां या कैफ़े खोलना चाहते हैं? तो आपको एक व्यापार लाइसेंस की आवश्यकता है। आप इसे व्यापार लाइसेंस कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
संघ/यूनियन
ये कर्मचारियों के हितों के लिए एक संगठन हैं।
चेकिंग अकाउंट/चालू खाता
रोज़मर्रा के जीवन में यह एक महत्वपूर्ण बैंक खाता है। इस खाते में आपको वेतन, पेंशन या बाल भत्ता मिलता है। और आप इस खाते से अधिकतर बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
बुनियादी शुल्कआपको हर महीने इस कीमत का भुगतान करना होगा।
H
die Hausordnung, die Hausordnungen
der Hauptschulabschluss, die Hauptabschlüsse
die Hebamme, die Hebammen
das Heimatland, die Heimatländer
die Heiratsurkunde, die Heiratsurkunden
die Hochschulzugangsberechtigung, die Hochschulzugangsberechtigungen
der Hort
सदन के नियम
सदन के नियम एक घर में निवासियों का सहवास नियंत्रित करता है। मसलन: हफ्ते में एक बार, किसी एक निवासी को सीढ़ियाँ साफ करनी पड़ेंगी। एक अन्य नियम हो सकता है: बच्चे घर के सामने लॉन में खेल सकते हैं, लेकिन गैरेज में नहीं। सदन के नियम हमेशा समान नहीं होते हैं। ये आमतौर पर किरायेनामे/रेंट एग्रीमेंट के साथ मिलते हैं
उच्च विद्यालय स्नातक
हाउप्टशूले के अंत में आप एक उच्च विद्यालय स्नातक प्राप्त करते हैं। यह 9वीं कक्षा में होता है। कुछ संघीय राज्यों में क्वालीफाइंग उच्च विद्यालय स्नातक (क्वाली) भी होता है। यह 9वीं कक्षा के अंत में होने वाली एक परीक्षा है। क्वाली करना जरूरी नहीं है, लेकिन इस तरह से आप आसानी से एक कंपनी में शिक्षुता पा सकते हैं।
मिडवाइफ़/दाई
एक दाई एक डॉक्टर नहीं होती है। वह प्रसव और उस के बाद के लिए महिलाओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षित होती है। वह आपके बच्चे से संबंधित सभी चीजों के साथ आपकी सहायता करती है और आपके सवालों के उत्तर देती है।
मातृभूमि
यह वह देश है, जहाँ का व्यक्ति मूल निवासी है I पासपोर्ट में यह लिखा होता है कि वह व्यक्ति किस देश से आया है यानी कहाँ उसका जन्म हुआ है और उसके पास कहाँ की नागरिकता है ?
विवाह प्रमाण पत्र,
क्या आपकी शादी हुई है? फिर आप रजिस्ट्री कार्यालय से एक दस्तावेज प्राप्त करते हैं: यह है विवाह प्रमाणपत्र। "विवाह प्रमाण पत्र" को "शादी प्रमाण पत्र" भी कहा जाता है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश का अधिकार
जर्मनी में विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए आपको विश्वविद्यालय में प्रवेश के अधिकार की ज़रुरत होती है I यदि आपने किसी स्कूल की अंतिम परीक्षा पास कर ली है तो आपको विश्वविद्यालय में प्रवेश का अधिकार मिल जाता है I
विश्वविद्यालय में प्रवेश का अधिकार मिल जाने पर आप जर्मनी के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ सकते हैं I पर आप हमेशा हर विषय नहीं पढ़ सकते हैंI कुछ विषयों के लिए आपको विशेष अंक चाहिए होते हैं I
शिशुसदन (होर्ट)अगर माता-पिता काम करते हैं तो बच्चे स्कूल के बाद एक शिशुसदन में रह सकते हैं। कभी-कभी स्कूल से पहले भी। शिशुसदन में बच्चों को दोपहर का भोजन मिलता है और उनके होमवर्क में मदद मिलती है। बच्चे आमतौर पर शिशुसदन में शाम 4:00 या 5:00 बजे तक रह सकते हैं।
I
der Immobilienmakler, die Immobilienmakler
die Impfung, die Impfungen
रियल एस्टेट एजेंट/अचल संपत्ति दलाल/ब्रोकर
क्या आप एक नए अपार्टमेंट की तलाश कर रहे हैं और आपको मदद की जरूरत है? अचल संपत्ति एजेंट या दलाल आपकी मदद करेंगे। आपको ब्रोकर की फ़ीस का भुगतान करना होगा।
वैक्सीन, टीकाकरण
कई बीमारियाँ जीवाणुओं( बैक्टीरिया) या विषाणुओं(वायरस) के कारण होती हैं। टीकाकरण द्वारा डॉक्टर एक व्यक्ति को वही बैक्टीरिया/वायरस देता है, लेकिन वे बहुत कमजोर होते हैं। वैक्सीन एंटीबॉडी पैदा करता है। एंटीबॉडी बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ व्यक्ति की रक्षा करते हैं। अब वह इन बीमारियों से ग्रस्त नहीं होगा। कुछ महत्वपूर्ण टीके निम्नलिखित बीमारियों के खिलाफ हैं: टिटनेस, खसरा, रूबेला (हल्का खसरा), मम्प्स (कण्ठमाला का रोग), पोलियो, काली खाँसी।
J
das Jugendamt, die Jugendämter
das Job-Center
युवा कल्याण कार्यालय
युवा कल्याण कार्यालय बच्चों, नौजवानों और उनके माता-पिता की सहायता करता है। यह परिवार में, मसलन, समस्याओं पर मनोवैज्ञानिक परामर्श देता है। कभी-कभी समस्याएं इतनी बड़ी होती हैं कि बच्चा परिवार में नहीं रह सकता है। फिर, युवा कल्याण कार्यालय एक और परिवार खोजता है, जो कुछ समय के लिए बच्चे को अपने साथ रखता है। युवा कल्याण कार्यालयों में अक्सर बालवाड़ी/किटा भी होते हैं। प्रत्येक शहर में एक युवा कल्याण कार्यालय है।
रोजगार एजेंसी/नौकरी केंद्रयहाँ आपको एक उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद मिलती है। यहाँ आपको सभी क्षेत्रों से रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त होते हैं। कभी-कभी आपको वित्तीय सहायता मिलती है, उदाहरण के लिए, आवेदन दस्तावेजों की लागत में। प्रत्येक शहर में एक नौकरी केंद्र होता है। आपके शहर में नौकरी केंद्र का पता www.arbeitsagentur.de पर पाया जा सकता है।
K
die Kaltmiete, die Kaltmieten
der Kaufvertrag, die Kaufverträge
die Kaution
die Kinderbetreuung, die Kinderbetreuungen
der Kindergarten, die Kindergärten
die Kinderkrippe, die Kinderkrippen
die Kindertagesstätte (Kita), die Kindertagesstätten (Kitas)
die Krankenversicherung, die Krankenversicherungen
die Krankmeldung, die Krankmeldungen
der Kredit, die Kredite
die Kreditkarte, die Kreditkarten
die Kündigung, die Kündigungen
die Kündigungsfrist, die Kündigungsfristen (Arbeit)
die Kündigungsfrist, die Kündigungsfristen (Wohnung)
der Kursträger, die Kursträger
मूल किराया
यह अतिरिक्त लागतों के बिना का किराया है।
बिक्री अनुबंध/ खरीद अनुबंध/ विक्रय करार
आप कुछ महंगा खरीदते हैं, मसलन, एक कार। इसके लिए आपको और डीलर को एक पेपर पर हस्ताक्षर करना होगा: यह खरीद अनुबंध है। खरीद अनुबंध में मूल्य, भुगतान की तारीख आदि जैसी जानकारी शामिल होती है।
डिपाज़िट
किराए पर घर/ अपार्टमेंट लेने के समय किरायेदार मकान मालिक को डिपाज़िट देता है। एक आपात स्थिति में मकान मालिक इस पैसे का उपयोग कर सकता है, उदाहरण के लिए, अगर किरायेदार किराए का भुगतान नहीं करता है। जब किरायेदार घर छोड़ देता है तो मकान मालिक आमतौर पर उसे पैसा लौटा देता है। डिपाज़िट अधिकतम 3 गुना मूल किराए की मात्रा तक की राशि हो सकती है।
बाल देखभाल, बच्चे की देखभाल
आपको नौकरी पर जाना है और अपने बच्चे के लिए देखभाल की आवश्यकता है? बाल देखभाल के लिए कई प्रस्ताव हैं: 6 वर्ष से कम आयु के अधिकांश बच्चे एक दिन-देखभाल केंद्र/डेकेयर सेंटर (किटा) या एक बालवाड़ी (किंडरगार्टन) में जाते हैं। 3 साल से कम उम्र के बच्चे क्रेच (किंडरक्रिप्पे) में जा सकते हैं। या आप निजी तौर पर एक नैनी/बेबी सिटर के साथ बच्चे को छोड़ सकते हैं। आप बच्चे को सुबह में छोड़ देते हैं और दोपहर या शाम को वापस लें लेते हैं।
बालवाड़ी (किंडरगार्टन)
बच्चे अन्य बच्चों के साथ मिलकर समय बिताते हैं। बालवाड़ी में 3 से 6 साल के बच्चे होते हैं। बच्चे बड़े बच्चों और शिक्षकों/शिक्षाशास्त्रियों से बहुत कुछ सीखते हैं। अधिकांश बालवाड़ियों के पास एक खेल का मैदान भी होता है। एक बालवाड़ी, जिसमें बच्चे पूरे दिन समय बिताते हैं को किटा भी कहा जाता है।
क्रेच (किंडरक्रिप्पे)
कुछ महीनों से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक सुविधा।
दिन-देखभाल केंद्र/डेकेयर सेंटर (किटा)
एक बालवाड़ी की तरह: यहाँ बच्चे पूरे दिन रह सकते हैं, आमतौर पर शाम 4:00 या 5:00 बजे तक।
स्वास्थ्य बीमा
यह बीमा जर्मनी में होना आवश्यक है। स्वास्थ्य बीमा आमतौर पर डॉक्टर, अस्पताल और कुछेक दवाइयों जैसी लागतों का भुगतान करता है। दवाइयों के लिए आपको एक छोटा सा हिस्सा खुद देना पड़ता है। यदि आप बहुत कम कमाते हैं, तो आपको पति या पत्नी के साथ बीमाकृत किया जा सकता है। बच्चे स्वचालित रूप से माता-पिता के साथ बीमाकृत होते हैं।
अस्वस्थता प्रमाण पत्र
आप बीमार हैं और काम पर नहीं जा सकते? फिर आपको आमतौर पर नियोक्ता के लिए एक अस्वस्थता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। यह डॉक्टर के द्वारा जारी किया गया एक प्रमाण पत्र। यह स्पष्ट रूप से बताता है कि आप बीमार हैं और काम नहीं कर सकते हैं। कभी-कभी बच्चों को भी स्कूल के लिए अस्वस्थता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
क्रेडिट, ऋण
आप कुछ खरीदना चाहते हैं पर आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है? फिर आप बैंक जैसी किसी वित्तीय संस्था से ऋण ले सकते हैं। बैंक आपको एक निश्चित अवधि के लिए पैसे की राशि देता है। फिर आपको ब्याज के साथ पैसे चुकाने होते हैं।
क्रेडिट कार्ड
इसके साथ आप बिना नकदी भुगतान कर सकते हैं। पैसा सीधे चालू खाते से डेबिट नहीं किया जाएगा। यह ज्यादातर एक छोटे ऋण की तरह है। सभी व्यवसाय क्रेडिट कार्ड नहीं लेते हैं। आमतौर पर इंटरनेट पर खरीदारी करते समय और रेलवे और एयरलाइन पर भी आप हमेशा क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
समाप्ति नोटिस
आप एक अनुबंध समाप्त करना चाहते हैं? फिर आपको एक नोटिस लिखना होगा। एक समाप्ति लिखित रूप में होनी चाहिए।
नोटिस की अवधि (नौकरी)
अब आप कंपनी में नौकरी जारी नहीं रखना चाहते हैं? फिर आपको एक नोटिस (इस्तीफा) लिख कर देना होगा। आम तौर पर आपको 3 महीने का नोटिस देना होता है। अगर नियोक्ता आपको नौकरी से बरखास्त करना चाहता है तो उसे भी तीन महीने का नोटिस देना होगा। लेकिन सरसरी बरख़ास्तगी भी करी जा सकती है। तब कर्मचारी को तत्काल नौकरी छोड़नी पड़ेगी, उदाहरण के लिए अगर वह काम नहीं करना चाहता है।
नोटिस की अवधि (अपार्टमेंट)
किरायेदार को मकान मालिक को लिखित में सूचित करना चाहिए, इससे पहले कि वह घर छोड़ना चाहें। आम तौर पर यह 3 महीने का नोटिस होता है। अक्सर यह केवल महीने की शुरुआत में ही संभव है। मकान मालिक भी नोटिस की अवधि से बाध्य होता है, जो 3 महीने या उससे अधिक होती है।
कोर्स प्रदाताये भाषा स्कूल हैं, जो इंटिग्रेशन कोर्स प्रदान करते हैं। आप भाषा स्कूल से या इंटरनेट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपने आस-पास के क्षेत्र में एक कोर्स प्रदाता देखने के लिए BAMF (बीएएमएफ़ - प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय) पर जाएँ।
L
der Landtag, die Landtage
die Landtagswahl, die Landtagswahlen
der Lebenslauf, die Lebensläufe
लाँडटाग, संसद
फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी 16 संघीय राज्यों में विभाजित है। प्रत्येक संघीय राज्य की अपनी संसद है। इस संसद को लाँडटाग कहा जाता है।
राज्य के चुनाव
हर 4 या 5 साल में आप प्रतिनिधि चुनते हैं, अर्थात् एक संघीय राज्य में संसद के लिए नेता।
सीवी, शैक्षिक एवं कार्यानुभव सार, बायो डाटा
जब आप नौकरी की तलाश कर रहे होते हैं तो सीवी आवेदन दस्तावेजों का हिस्सा होता है। सीवी में शामिल होते हैं, उदाहरण के लिए, नाम, व्यवसाय, शिक्षा और पिछले काम या विशेष ज्ञान (कंप्यूटर? विदेशी भाषा(ओं)? ...) की जानकारी। सीवी का उपयुक्त उदाहरण रोजगार एजेंसी में पाया जा सकता है।
वेतन, तनख़्वाह, मजदूरी यह वह धन है जो आपको एक कर्मचारी के रूप में हर महीने एक स्थायी नौकरी में मिलता है। यदि आप बीमार हैं या छुट्टी पर हैं तो भी आपको अपना वेतन मिलेगा। सकल वेतन कुल वेतन होता है। आपको करों और बीमा का भुगतान करना होगा। बाकी नेट है।
M
der Makler, die Makler
die Meldebescheinigung, die Meldebescheinigungen
der Mietspiegel
der Mietvertrag, die Mietverträge
die Migrationsberatung, die Migrationsberatungen
ब्रोकर, दलाल
क्या आप एक नए अपार्टमेंट/घर की तलाश कर रहे हैं और आपको मदद की जरूरत है? ब्रोकर या दलाल आपकी मदद करेंगे। आपको ब्रोकर की कमीशन का भुगतान करना होगा।
पंजीकरण प्रमाण पत्र,
आपका पता उल्लिखित करने वाला एक दस्तावेज। आप निवासी-रजिस्ट्रेशन-दफ़्तर या अपने शहर के नगर भवन/टाउन हॉल में पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे। इसके लिए आपको बस अपने पासपोर्ट की जरूरत है। एक पंजीकरण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आमतौर पर 5 € का खर्च होता है।
किराया सूचकांक
"मीटस्पीगल" (किराया-सूचकांक) में किसी भी शहर में अपार्टमेंट के लिए औसत किराए सूचीबद्ध होते हैं।
किरायानामा/रेंट एग्रीमेंट
क्या आप एक मकान/अपार्टमेंट किराए पर लेकर रहते हैं? तब आपको एक दस्तावेज मिलता है: किरायानामा/रेंट एग्रीमेंट। आपको और आपके मकान मालिक को किरायेनामे पर हस्ताक्षर करने चाहिए। फिर आप अपार्टमेंट के किरायेदार कहलाते हैं।
प्रवासन परामर्श केंद्र
वे लोग, जो नए देश में अपना जीवन जीने आए हैं, उन्हें प्रवासन परामर्श केंद्र में सहायता और जानकारियां मिल जायेंगीं I यदि कोई समस्या है या कुछ सवाल हैं तो आप प्रवासन परामर्श केंद्र में संपर्क कर सकते हैं I ये आपको खास तौर पर नई और अपरिचित स्थिति में सहायता कर सकते हैं I "Mein Weg nach Deutschland" पर आपको अपने पास का प्रवासन परामर्श केंद्र मिल जाएगा:
मिनी-जॉब/ 450-यूरो-रोजगार/ 450-यूरो-नौकरी
मिनी-जॉब या 450-यूरो नौकरी के साथ आपको करों का भुगतान नहीं करना पड़ता है और आप अधिकतम 450 यूरो कमाते हैं। आप स्वचालित रूप से एक स्वास्थ्य बीमा और एक पेंशन बीमा प्राप्त करते हैं। इनका भुगतान नियोक्ता करता है। लेकिन आपके पास बेरोजगारी बीमा नहीं होता है। विभिन्न क्षेत्रों में मिनी-नौकरियाँ उपलब्ध हैं, उदाहरण के लिए, घरेलू सहायता, कार्यालय कर्मचारी या ड्राइवर के रूप में। एक मिनी नौकरी आपको नौकरी केंद्र पर, अखबार में और इंटरनेट पर मिल सकती है।
der Mitgliedsbeitrag, die Mitgliedsbeiträgeसदस्यता शुल्क
कई क्लबों में सदस्यता शुल्क देना पड़ता है I यह मासिक या वार्षिक धनराशि होती है जिसे उस क्लब की गतिविधियों में भाग लेने के लिए देना पड़ता है I
der Mutterschutzमातृत्व संरक्षण/मातृत्व अवकाशये स्थायी नौकरी वाली गर्भवती महिलाओं और माताओं की रक्षा के लिए एक नियम हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियम हैं: एक महिला को अपने बच्चे के जन्म से पहले और उसके बाद के कुछ समय के लिए न काम करने की अनुमति है। जर्मनी में यह समय, जन्म से 6 सप्ताह पहले और जन्म के बाद कम से कम 8 सप्ताह है। इस समय के दौरान, महिला अपना वेतन/मजदूरी प्राप्त करना जारी रखती है। गर्भावस्था की शुरुआत से जन्म के 4 महीने बाद तक, नियोक्ता उसे नौकरी से बरखास्त नहीं कर सकता। कुछ व्यवसायों में, महिला को पूरी गर्भावस्था के दौरान न काम करने की अनुमति है। यह विशेष रूप से रासायनिक पदार्थों के साथ काम करने वाली नौकरी में होता है।
N
die Nebenkosten
netto
die Niederlassungserlaubnis, die Niederlassungserlaubnisse
der Notdienst, die Notdienste
अतिरिक्त लागत
ये लागतें, अपार्टमेंट के किराये की कीमत (मूल किराया) में जोड़ दी जाती हैं। मसलन पानी, सीढ़ी और तहखाने में प्रकाश, कचरा निपटान, टीवी के लिए ऐन्टेना/केबल। कभी-कभी हीटिंग और बिजली को भी अतिरिक्त लागतों में शामिल किया जाता है, लेकिन आमतौर पर आप इसका अलग से भुगतान करते हैं।
शुद्ध वेतन
करों और बीमा का भुगतान करने के बाद बाकी बचे वेतन/मजदूरी को शुद्ध/नेट कहा जाता है।
स्थाई-निवास अनुज्ञा
यदि आपके पास स्थाई-निवास अनुज्ञा है तो आप जर्मनी में असीमित समय तक रह सकते हैं और काम कर सकते हैं I सामन्यतया स्थाई-निवास अनुज्ञा आपको तब मिलती है जब आपके पास तीन से लेकर पांच सालों से अस्थाई-निवास अनुज्ञा हो और जब आपको कोई सामाजिक भत्ता न मिलता हो I आपको जर्मन-भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए और यह आवश्यक है कि आपको पहले कभी कोई सज़ा न मिली हो I
आपातकालीन सेवाडॉक्टर और फार्मासिस्ट जो शनिवार/रविवार और रात में काम करते हैं। अगर आपको जल्दी से मदद की जरूरत है, तो ये डॉक्टर और फार्मासिस्ट आपके लिए उपलब्ध हैं।
P
das Parkhaus, die Parkhäuser
die Partei, die Parteien
der Pass, die Pässe
das Passwort, die Passwörter
das polizeiliche Führungszeugnis
die Personalien
das Praktikum, die Praktika
die Probezeit
die Provision, die Provisionen
पार्किंग भवन
कई शहरों में पार्किंग भवन होते हैं क्योंकि सड़क पर पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं होते। आप अपनी गाड़ी बहुमंजिला पार्किंग भवन में खड़ी कर सकते हैं। पार्किंग भवन की कुछ लागत होती है। आम तौर पर, आप गाड़ी लेकर पार्किंग भवन से बाहर निकलते समय पार्किंग-शुल्क का भुगतान करते हैं। अगर गाड़ी केवल कुछ ही समय के लिए पार्किंग भवन में थी, तो आप कम भुगतान करते हैं। अगर गाड़ी लंबे समय के लिए पार्किंग भवन में थी, तो आप ज्यादा भुगतान करते हैं।
राजनैतिक दल/ राजनीतिक पार्टी
एक राजनैतिक पार्टी, साझा इच्छाओं और लक्ष्यों वाले लोगों का एक समूह है। एक पार्टी, एक राज्य के लिए निर्णयों को लेना या प्रभाव देना चाहती है।
पासपोर्ट
यह दस्तावेज एक व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करता है। पासपोर्ट में व्यक्तिगत जानकारी (नाम, आयु, ...) और राष्ट्रीयता शामिल है। आपको अपने देश में एक पासपोर्ट की आवश्यकता है, जब आप, उदाहरण के लिए, सरकारी दफ़्तर जाते हैं। और आपको किसी अन्य देश में प्रवेश करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। फिर अक्सर, पासपोर्ट में अन्य विवरण होते हैं, जैसे कि वीजा या निवास-अनुमति।
पासवर्ड, संकेत-शब्द
यह वेबसाइट पर या किसी कंप्यूटर पर लॉग-इन करने के लिए एक गुप्त पहचान का शब्द या चिह्न होता है। आपको इसे आमतौर पर उपयोगकर्ता नाम के साथ निर्दिष्ट करना होगा। यह हमारी जानकारी की सुरक्षा करता है।
अच्छे आचरण का पुलिस प्रमाण पत्र
यह प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी किए जाने वाला एक दस्तावेज है। यह आपराधिक रिकॉर्ड (यदि कोई) का विवरण देता है। कई नियोक्ता अच्छे आचरण का प्रमाण पत्र देखना चाहते हैं।
वैयक्तिक विवरण
वैयक्तिक विवरण में आपकी व्यक्तिगत सूचनाएँ आती हैं I इसके अंतर्गत आपका प्रथम नाम, कुलनाम, जन्म के समय नाम, जन्म-तिथि, जन्म -स्थान, पारिवारिक/वैवाहिक स्थिति, आपका व्यवसाय, निवास स्थान, नागरिकता आते हैं I
प्रशिक्षण, इंटर्नशिप
यदि आप किसी विशेष नौकरी में रुचि रखते हैं, तो आप किसी संबंधित कंपनी या क्लिनिक में इंटर्नशिप कर सकते हैं। आप काम में हाथ बँटाते हैं और इस तरह पेशे को सीख-समझ सकते हैं। आम तौर पर, अपने इंटर्नशिप के दौरान आप कोई पैसा नहीं कमाते हैं। इंटर्नशिप की अवधि हर काम और हर कंपनी में थोड़ी अलग होती है।
परख अवधि
एक नई नौकरी में, आम तौर पर, एक परख अवधि होती है। परख अवधि के दौरान, आप अपेक्षाकृत तेजी से इस्तीफा दे सकते हैं और आपके नियोक्ता उसी प्रकार से आपको अपेक्षाकृत तेजी से नौकरी से बरखास्त कर सकते हैं। इस समय के दौरान, नियोक्ता आप पर अधिक बारीकी से नजर रखेंगे। वह निर्णय लेते हैं कि क्या आप परख अवधि के बाद कंपनी में काम करना जारी रखेंगे। और आप तय करते हैं कि क्या आप यह काम जारी रखना चाहते हैं। परख अवधि 6 महीने तक रह सकती है।
दलाली, कमीशन, आढ़तआप ब्रोकर/ दलाल के माध्यम से एक अपार्टमेंट किराए पर लेते हैं या खरीदते हैं? तो फिर आपको इस काम के लिए दलाल को पैसे का भुगतान करना होगा। यह दलाल की कमीशन होती है।
Q
die Qualifikationsanalyse, die Qualifikationsanalysen
योग्यता विश्लेषण
योग्यता विश्लेषण में यह जांच की जाती है कि व्यक्ति इस कार्य विशेष के लिए उपयुक्त है या नहीं I सामान्यतया यह सूचना प्रमाण-पत्र में या अन्य दस्तावेजों में मिल जाती है I यह प्रमाण-पत्र आपको तब मिलते हैं जब आप कोई पाठ्य-क्रम समाप्त कर लेते हैं I यदि आपके पास प्रमाण-पत्र नहीं है तो भी योग्यता विश्लेषण करवाया जा सकता है I इसके लिए बातचीत की जाती है या काम करते समय आपका निरीक्षण किया जाता है I
R
die Rechnung, die Rechnungen
der Religionsunterricht
die Rentenversicherung, die Rentenversicherungen
das Rezept, die Rezepte
चालान/इनवॉइस/बिल
आपने कुछ खरीदा और अभी भुगतान नहीं किया? फिर आप चालान प्राप्त कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, जब इंटरनेट पर खरीदारी करते हैं। अपने खाते से आप फिर विक्रेता कंपनी के खाते में धन हस्तांतरित कर सकते हैं। ज्यादातर, इसमें कोई अतिरिक्त शुल्क की लागत नहीं होती है।
धार्मिक शिक्षा
यह विषय के तौर पर स्कूल में पढ़ाया जाता है। आमतौर पर यह प्रोटेस्टेंट या रोमन कैथोलिक धर्म में अध्यापन होता है। कुछ संघीय राज्यों में, स्कूलों में रूढ़िवादी, यहूदी या बौद्ध धार्मिक क्षेत्रों में भी शिक्षा प्रदान की जाती है। इस्लाम के लिए, कई स्कूलों में तुर्की या अरबी भाषा में इस्लामिक शिक्षा की व्यवस्था है। किसी भी छात्र के लिए धार्मिक शिक्षा अनिवार्य नहीं है। लेकिन अक्सर, इस दौरान, उनके पास खाली समय नहीं होता है; कई संघीय राज्यों में उन्हें एथिक-पाठ पढ़ना पड़ता है। यह नीतिशास्त्र में निर्देश होता है।
पेंशन बीमा
जर्मनी में, आम तौर पर, लोग 67साल की उम्र तक काम करते हैं। उसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाते हैं। हर महीने, सेवानिवृत्ति तक, आप अपने वेतन का एक हिस्सा पेंशन बीमा में देते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद, आपको हर महीने, पेंशन बीमा से अपने पिछले वेतन का एक हिस्सा मिलता है। कर्मचारियों के पास स्वचालित रूप से पेंशन बीमा होता है। वे नियोक्ता के साथ लागतें साझा करते हैं। यदि आप एक कर्मचारी नहीं हैं, तो आप एक निजी पेंशन बीमा ले सकते हैं। कई लोगों के पास एक संवैधानिक पेंशन बीमा (राज्य द्वारा) और एक निजी पेंशन बीमा होता है।
डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवा का निर्देश-पर्चाआप फार्मेसी में एक डॉक्टर के पर्चे के बिना कई दवाएं खरीद सकते हैं। कुछ दवाओं के लिए आपको डॉक्टर के पर्चे की जरूरत होती है। एक डॉक्टर द्वारा निर्धारित इस निर्देश-पर्चे को प्रिस्क्रीप्शन कहते हैं।
S
das Schulgeld
die Schulpflicht
die Schwangerschaftsberatung, dieSchwangerschaftsberatungen
die selbstständige Arbeit
die Semestergebühren / die Semesterbeiträge
das Sonderangebot, die Sonderangebote
das Sozialamt, die Sozialämter
die Sozialleistung, die Sozialleistungen
die Sozialversicherung, die Sozialversicherungen
die Sozialwohnung, die Sozialwohnungen
das Sparkonto, die Sparkonten
die Sparkasse, die Sparkassen
die Spielgruppe, die Spielgruppen
die Sprachförderung
der Sprachtest, die Sprachtests
die staatliche Schule, die staatlichen Schulen
das Standesamt, die Standesämter
der Studiengang, die Studiengänge
die Studiengebühren
das Studium
स्कूल की फीस
आप केवल निजी स्कूलों में स्कूल की फीस के लिए भुगतान करते हैं। निजी स्कूलों में, आप अक्सर अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बहुत सारा पैसा देते हैं।
अनिवार्य शिक्षा
जर्मनी में बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य है I इसका मतलब यह है कि बच्चों और किशोरों को एक आयु विशेष तक नौ साल स्कूल में जाना ज़रूरी है I इसका निर्णय कानून करता है I
गर्भावस्था परामर्श केन्द्र
यह गर्भावस्था से संबंधित सवालों के लिए एक परामर्श केन्द्र है। यह कई जगहों पर उपलब्ध हैं। अक्सर आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ आपको इस तरह के परामर्श केन्द्र के बारे में बता सकते हैं या आपको सलाह दे सकते हैं।
निजी व्यवसाय
आपका कोई नियोक्ता नहीं है, आप स्वयं अपने मालिक हैं।
छमासी फीस/ सेमेस्टर फीस
यदि आप विश्वविद्यालय में अध्ययन करना चाहते हैं, तो इस फीस का भुगतान आपको प्रत्येक सेमेस्टर (अर्ध-वार्षिक कोर्स) में करना होगा।
विशेष पेशकश, विशेष ऑफ़र, विशेष प्रस्ताव
कुछ स्टोर थोड़े समय के लिए अपने उत्पादों को विशेष रूप से सस्ते दामों पर बेचते हैं। इन उत्पादों को विशेष पेशकश कहा जाता है। आप आमतौर पर दुकानों में विशेष प्रस्तावों को बहुत जल्दी पा सकते हैं: वे सुस्पष्ट रूप से प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित होते हैं।
समाज-कल्याण कार्यालय
समाज-कल्याण कार्यालय एक राजकीय संस्था है I यदि किसी को आर्थिक सहायता की ज़रुरत पड़ती है, तो समाज-कल्याण कार्यालय इसकी जांच करता है और यदि कोई सामजिक-सहायता भत्ता पाने के लिए सभी शर्तें पूरी करता है तो उसे सहायता मिलती है I
सामजिक-सहायता भत्ता
वे लोग, जिन्हें आर्थिक सहायता की ज़रुरत होती है, कुछ विशेष परिस्थितियों में समाज-कल्याण कार्यालय में सामजिक-सहायता भत्ते के लिए आवेदन कर सकते हैं I इस सहयता से वे एक उचित घर में रह सकते हैंI उनकी बीमारी की देखभाल का भी प्रबंध हो जाता है और वे अपने लिए एक काम ढूँढ सकते हैं I
सोशल सिक्युरिटी/सामाजिक सुरक्षा बीमा
ये स्वास्थ्य बीमा, पेंशन बीमा, दुर्घटना बीमा और दीर्घकालिक देखभाल बीमा (नर्सिंग केयर बीमा) हैं।
सामाजिक आवास, आर्थिक सहायता प्राप्त आवास
इन अपार्टमेंटों का किराया सामान्य अपार्टमेंटों के मुक़ाबले ज्यादा नहीं होता है। यदि आप कम कमाते हैं, तो एक सामाजिक आवास किराए पर ले सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको निवास परमिट की आवश्यकता होती है। यह आमतौर पर नगर परिषद या आवास कार्यालय में मिलता है।
बचत खाता
यह एक लंबी अवधि वाला बैंक खाता है। आप इस खाते से धन हस्तांतरित नहीं कर सकते (जैसे आप, मसलन, अपने चालू खाते से किराए की चुकौती करते हैं) । एक चालू खाते की तुलना में आपको अपने पैसे पर एक बचत खाते में अधिक ब्याज मिलता है। चालू खाते की तुलना में, आम तौर पर, बचत खाते में पैसा लंबे समय तक भी रहता है।
बचत बैंक
यह एक बैंक की तरह है। लेकिन यह निजी नहीं है, बल्कि किसी समुदाय या शहर का हिस्सा है।
प्लेग्रुप्स
यहाँ बच्चे खेलने के लिए मिलते हैं। आमतौर पर माता या पिता भी साथ होते हैं। कभी-कभी कोई अन्य वयस्क बच्चों को सँभालते हैं और उनके साथ खेलते भी हैं।
भाषा प्रचार/ भाषा प्रशिक्षण
विशेष खेलों, कहानियों और गीतों के माध्यम से, बच्चे बेहतर जर्मन बोलना सीखते हैं। बालवाड़ी (किंडरगार्टन) और दिन-देखभाल केंद्र (किटा) में अक्सर विदेशी बच्चों के लिए विशेष भाषा प्रशिक्षण होता है।
भाषा परीक्षा
बच्चे अक्सर बालवाड़ी (किंडरगार्टन) या दिन देखभाल केंद्र (किटा) में एक परीक्षा लिखते हैं। आप देख सकते हैं कि बच्चा कितनी अच्छी तरह भाषा बोल सकता है।
सरकारी स्कूल
जर्मनी में, ज्यादातर स्कूल सरकार/राज्य की संपत्ति होते हैं। इनमें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आप कुछ नहीं देते, यहाँ पढ़ाई नि: शुल्क है।
रजिस्ट्री कार्यालय
आप शादी करना चाहते हैं? आपने एक बच्चे को जन्म दिया है? आप तलाक लेना चाहते हैं? फिर आपको अपने शहर में रजिस्ट्री कार्यालय में जाना होगा।
पाठ्य-क्रम
यदि कोई विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहता है, तो उसे यह तय करना पड़ता है कि वह निश्चित रूप से क्या पढ़ना चाहता है I बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं I ज्यादातर आप अपने लिए एक या दो पाठ्य-क्रम चुन सकते हैं I जिसकी भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, वह उदाहरण के लिए, भाषा सम्बंधित पाठ्य-क्रम चुन सकता है I जो गणना करने में अच्छा है, वह गणित सम्बंधित पाठ्य-क्रम चुन सकता है I
शिक्षण-शुल्क
यह धनराशि विश्वविद्यालय में या तकनीकी कॉलेज में जाने के लिए दी जाती है I कई प्रान्तों में शिक्षण-शुल्क देना होता है पर यह सब जगहों पर अलग-अलग होता है I
अध्ययनइंजीनियर या शिक्षक जैसे कुछ व्यवसायों के लिए, आपको डिग्री की आवश्यकता होती है। आप एक विश्वविद्यालय या तकनीकी कॉलेज में अध्ययन कर सकते हैं।
T
das Tagesgeldkonto, die Tagesgeldkonten
die Tagesmutter, die Tagesmütter
die Teilnahmeberechtigung für den Integrationskurs
मांग मुद्रा खाता, कॉल मनी अकाउंट, मनी मार्केट खाता
यह खाता रोजमर्रा की जिंदगी के लिए एक चालू खाते जैसा नहीं है। यदि आपके पास अतिरिक्त पैसा है, तो आप उसे कॉल-मनी खाते में रख सकते हैं। बैंक एक चालू खाते या बचत खाते की तुलना में कॉल-मनी खाते पर उच्च ब्याज दरों का भुगतान करते हैं। आप खाते से धन जल्दी से वापस भी निकाल सकते हैं।
नैनी/बेबी-सिटर/चाइल्डमाइंडर
एक नैनी/बेबी-सिटर अपने घर पर बच्चों की देखभाल करती है। नर/पुरुष बेबी-सिटर भी होते हैं। अक्सर एक बेबी-सिटर के पास देखरेख के लिए कई बच्चे होते हैं। बेबी-सिटर/चाइल्डमाइंडर को एक विशेष प्रशिक्षण करना आवश्यक है और आपको उन्हें इस सेवा के लिए भुगतान करना होगा।
इंटिग्रेशन कोर्स पात्रता प्रमाण पत्र
यह इंटिग्रेशन कोर्स में पंजीकरण के लिए एक दस्तावेज है। आप आमतौर पर इसे अपने शहर में इमिग्रेशन ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं। यूरोपीय संघ के नागरिक भी इंटिग्रेशन कोर्स में भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें BAMF (बीएएमएफ़ - प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय) से आवेदन करना होगा।
अंशकालिक काम/पार्ट-टाइम जॉब
आपके पास एक स्थायी नौकरी है, लेकिन आप दिन में 8घंटे काम करने के बजाय, कम, उदाहरण के लिए 4घंटे प्रतिदिन काम करते हैं। अक्सर छोटे बच्चों के साथ महिलाएं ऐसा करती हैं। कई कंपनियों में आपको पार्ट-टाइम जॉब करने की सुविधा है।
der Tariflohn, die Tariflöhneमानक मजदूरी/ मानक वेतन/ मजदूरी दरकई व्यवसायों में आप मानक दर-सूची के अनुसार श्रमिकों का भुगतान करते हैं। इस मजदूरी की राशि नियोक्ताओं और यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से तय की जाती है। इन व्यवसायों में वेतन, मानक वेतन से कम नहीं होना चाहिए।
U
das Übergabeprotokoll, die Übergabeprotokolle
die Überweisung, die Überweisungen (Bank)
die Überweisung, die Überweisungen (Arzt)
der Umtausch
die Unterrichtsstunde, die Unterrichtsstunden
der Urlaub
दाख़िला संपत्ति रिपोर्ट
आपने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है और आप उस अपार्टमेंट में रहने आना चाहते हैं? अपार्टमेंट में कोई चीज ख़राब पड़ी है? आपको यह बात मकान मालिक के साथ रिपोर्ट में दर्ज करनी चाहिए। दाख़िला संपत्ति रिपोर्ट आपके और मकान मालिक द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए।
बैंक ट्रांसफर
बैंक एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजता है। उदाहरण के लिए, अपार्टमेंट के किराए का भुगतान करते समय: पैसा सीधे आपके खाते से मकान मालिक के खाते में जाना चाहिए। आप बैंक को यह निर्देश देते हैं और बैंक आपके मकान मालिक के खाते में पैसे भेजता है।
रेफरल
आप बीमार हैं और आपको एक विशेषज्ञ की जरूरत है? आपका सामान्य चिकित्सक आपको एक रेफरल लिख कर देता है: यह एक ऐसा काग़ज है जिसके मिलने पर ही आप विशेषज्ञ के पास जा सकते हैं।
विनिमय/ अदला-बदली/ एक्सचेंज
आपने कुछ खरीदा है और इसे वापस करना चाहते हैं? कई दुकानों में आप अदला-बदली कर सकते हैं: आप इसे वापस कर सकते हैं और पैसे वापस प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी आपको पैसा वापस नहीं मिलता है, लेकिन बदले में आप कुछ और ले सकते हैं। अक्सर विशेष ऑफ़र में खरीदा सामान वापस नहीं कर सकते।
पाठ-इकाई
इंटिग्रेशन कोर्स में एक पाठ 45मिनट का होता है।
छुट्टियाँहर साल, आपके पास निश्चित दिनों की छुट्टियाँ होती है। छुट्टियों में आप अपना वेतन/अपनी मजदूरी प्राप्त करना जारी रखते हैं। आप कब अवकाश ले सकते हैं इसके लिए आपको पर्यवेक्षक से बात करनी होगी। जर्मनी में आप आमतौर पर एक सप्ताह में 5 दिन काम करते हैं। इसलिए अगर आप एक सप्ताह का अवकाश (सोमवार से रविवार तक) लेना चाहते हैं, तो आपको 5 दिनों की छुट्टी की आवश्यकता है।
V
die Verbraucherzentrale, die Verbraucherzentralen
der Verein, die Vereine
die Verfassung, die Verfassungen
die Versicherung, die Versicherungen
das Visum, die Visa
die Volkshochschule, die Volkshochschulen
der/die Vorgesetzte, die Vorgesetzten
die Vorsorgeuntersuchung, die Vorsorgeuntersuchungen
das Vorstellungsgespräch, die Vorstellungsgespräche
उपभोक्ता केंद्र/ ग्राहक सेवा केंद्र
यह उपभोक्ताओं के लिए सूचना केंद्र है। एक उपभोक्ता हर वो व्यक्ति है, जो कुछ खरीदता है। उपभोक्ता केन्द्र विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी देता है। और उपभोक्ता केंद्र कानूनी मुद्दों में मदद करता है (मसलन, आपका खरीदा उत्पाद दोषयुक्त है और व्यापारी इसे वापस लेने से मना कर देता है, तो उपभोक्ता केंद्र आपकी मदद कर सकता है)।
संग/ असोसीएशन/ क्लब
एक संग/असोसीएशन/क्लब में, समान हितों और लक्ष्यों वाले लोग एक साथ समय बिताते हैं: उदाहरण के लिए, एक फुटबॉल क्लब में आप एक साथ फुटबॉल खेलते हैं, संगीत क्लब में आप एक साथ संगीत की रचना करते हैं।
संविधान
संविधान एक पाठ के रूप में होता है। इसमें राज्य के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत और नियम शामिल हैं: राज्य किस प्रकार संगठित है? राज्य के लोगों के क्या अधिकार और दायित्व हैं? ... जर्मन संविधान को ग्रुण्डगज़ेट्ज़ (मूल कानून) कहा जाता है।
बीमा
हर महीने या हर साल, आप एक निश्चित स्थिति के लिए अपनी बीमा कंपनी को पैसे का भुगतान करते हैं। इस तरह से आप उस स्थिति के लिए बीमाकृत होते हैं। मसलन बीमारी: हर महीने आप स्वास्थ्य बीमा में पैसे का भुगतान करते हैं। फिर आप बीमार हो जाते हैं और डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। इस स्थिति में, डॉक्टर के लिए भुगतान स्वास्थ्य बीमा करता है और आप नहीं।
वीजा
वीजा के साथ आपको किसी अन्य देश में प्रवेश करने की अनुमति है। आप उस देश के दूतावास से वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
सामुदायिक कॉलेज, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र
16वर्ष की आयु से वयस्क और किशोर एक सामुदायिक कॉलेज में किसी कोर्स में भाग ले सकते हैं। कोर्स की लागत ज्यादा नहीं होती। आप भाषा सीख सकते हैं -- जर्मन भी, फोटोग्राफी का कोर्स कर सकते हैं, आभूषण बनाना सीख सकते हैं, नृत्य, पेंटिंग और बहुत कुछ। वे व्यवसाय-संबंधी कोर्स भी प्रदान करते हैं, उदाहरण के लिए कंप्यूटर कोर्स। वयस्क यहाँ पर स्कूल प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, उच्च विद्यालय स्नातक। कोर्स आमतौर पर सप्ताह में एक शाम या सप्ताह के अंत में होते हैं।
वरिष्ठ अधिकारी/सुपरवाइजर
आपका सुपरवाइजर आपका अगला उच्च अधिकारी है। कार्य-समय के दौरान, एक सुपरवाइजर आपके लिए और आपके काम के लिए जिम्मेदार है। वह बताता है कि आप क्या काम करेंगे और आपको इसे कैसे करना चाहिए। ज्यादातर, आपके सुपरवाइजर के ऊपर भी एक सुपरवाइजर होता है।
सामान्य जाँच/चेक-अप
यह एक चिकित्सक द्वारा आपकी नियमित जाँच है। आप बीमार नहीं हैं और कोई दर्द भी नहीं है, लेकिन आप जानना चाहते हैं कि सब ठीक है। बच्चों के लिए, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा 10नियमित जाँच होती हैं। ये नि: शुल्क होती हैं। पहली जाँच जन्म के शीघ्र बाद ही, आख़िरी बस स्कूल की शुरुआत से ठीक पहले।
नौकरी के लिये साक्षात्कार/इंटरव्यू
आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था और नियोक्ता को आपकी नौकरी की अर्जी दिलचस्प लगी? फिर वह आपको बेहतर जानना चाहेगा और आप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहेगा।इस कारण से वह आपको बातचीत करने के लिए आमंत्रित करता है। यह नौकरी का इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू के बारे में सामान्य जानकारी रोजगार एजेंसी/जॉब सेंटर से प्राप्त की जा सकती है।
W
die Warmmiete, die Warmmieten
der Wochenmarkt, die Wochenmärkte
das Wohngeld
das Wohnungsamt, die Wohnungsämter
कुल किराया
मूल किराए और अतिरिक्त लागत का जोड़ कुल किराया कहलाता है।
साप्ताहिक बाजार
कई शहरों में सप्ताह में एक या दो बार साप्ताहिक बाजार लगता है। यह एक केंद्रीय स्थान पर या हॉल में लगाया जाता है। विक्रेता अधिकतर प्रान्तीय क्षेत्रों से आते हैं। साप्ताहिक बाजार में आप ताजे फल और सब्जी, साथ ही दूध और पनीर, मछली और मांस भी पा सकते हैं। कभी-कभी आप यहाँ कपड़े भी खरीद सकते हैं।
आवास भत्ता
क्या आपके लिए सामान्य अपार्टमेंट का किराया बहुत ज्यादा है? तब आप आवास भत्ते के लिए आवास कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं: आपको पूरे किराए का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। आपके किराए का एक हिस्सा राज्य द्वारा भुगतान किया जाता है।
आवास कार्यालयक्या आपके लिए सामान्य अपार्टमेंट का किराया बहुत ज्यादा है? आवास कार्यालय मदद कर सकता है: उदाहरण के लिए, आवास भत्ते या सामाजिक आवास के साथ। आवास कार्यालय आपको रहने के बारे में अन्य प्रश्नों के साथ भी मदद करता है।
Z
das Zahlungsmittel, die Zahlungsmittel
das Zeugnis, die Zeugnisse
die Zinsen
die zweisprachige Schule, die zweisprachigen Schulen
भुगतान के साधन
भुगतान के कई तरीके हैं, जैसे नकद, डाइरेक्ट डेबिट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बिलिंग।
प्रमाण पत्र
जब आप नौकरी की तलाश कर रहे होते हैं तो एक प्रमाण पत्र आवेदन दस्तावेजों का हिस्सा होता है। कार्य प्रमाण पत्र आपके पिछले काम के बारे में बताता है। स्कूल और विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र आपके स्कूल या कॉलेज से आधिकारिक दस्तावेज होते हैं। आपके गृह देश के प्रमाण-पत्रों का अनुवादित और प्रमाणित होना जरूरी है।
ब्याज
क्या आपके खाते में पैसा है? फिर आपको, हर महीने, बैंक से इसके लिए कुछ पैसे मिलते हैं। यह ब्याज है। क्या आपने अपने बैंक से धन उधार लिया हुआ है? फिर आपको, हर महीने, बैंक को कुछ पैसे का भुगतान करना होगा। ये भी ब्याज है।
द्विभाषी विद्यालययहाँ शिक्षा 2भाषाओं में प्रदान की जाती है, ज्यादातर जर्मन और किसी अन्य भाषा में।